क्या कहती है आपकी सूर्य रेखा (Kya Kehti Hai Aapki Surya Rekha-Sun Line)

          सूर्य रेखा सभी व्यक्तियों के हाथेली में नहीं पाई जाती। यह रेखा यश रेखा के नाम से भी जनि जाती है। इंग्लिश भाषा में इसे सन लायन कहा जाता है। यह रेखा भाग्य रेखा के समानांतर अनामिका उंगली के नीचे स्थित यह रेखा यश या घोटाले की ओर संकेत करती है। आइए जानते हैं क्या कहती है सूर्य रेखा :

  • यदि यह रेखा पुष्ट हो तो दर्शाता है के व्यक्ति आत्म विश्वासी, अच्छा प्रबंधक एवं क्रिएटिव होता है।
  • यदि यह रेखा टूटी हुई हो तो असफलता को दर्शाती है।
  • यदि सूर्य रेखा टूटी हुई हो या हथेली पर सूर्य रेखा ना हो तो यह अशुभ माना जाता है।
  • यदि सूर्य रेखा बीच में कहीं से टूटी हो तो यह मन हानि का संकेत है।
  • यदि सूर्य रेखा के ऊपर वर्ग का निशान हो तो यह मान सम्मान की सुरक्षा को दर्शाता है।
  • यदि सूर्य रेखा हाथ में ना हो तो सूर्य देव की उपवास और सूर्य देवता को जल चढ़ाना चाहिए।
  • यदि हथेली में सूर्य रेखा पर तिल हो तो को आर्थिक नुकसान होता है।
  • यदि सूर्य रेखा हाथ में टेढ़ी-मेढ़ी हो तो व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास की कमी को दर्शाती है। ऐसे लोग चुनौतियां स्वीकार करने से हिचकिचाते हैं।
  • यदि सूर्य रेखा छोटी हो तो व्यक्ति बहुत सादा और साधारण जीवन व्यतीत करता है। उसे कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त होती है परन्तु उसका श्रेय उन्हें नहीं मिल पाता है।
  • यदि सूर्य रेखा पर स्टार का चिन्ह हो तो व्यक्ति जीवन में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है और बहुत धन अर्जित कर लेता है।
  • यदि कीसी व्यक्ति की सूर्य रेखा हृदय रेखा से शुरू होकर अनामिका के ठीक निचले हिस्से पर समाप्त हो तो ऐसे व्यक्ति का झुकाव कला के प्रति अधिक होता है। इनका भाग्य ४० साल के बाद जगता है।
  • यदि सूर्य रेखा हथेली के निचले हिस्से से शुरू होकर मध्य भाग में ही खत्म हो तो यह कम उम्र में ही मिलने वाली अप्रतिम सफलता और जीवन के मध्य में इसमें गिरावट की तरफ इशारा करती है।
  • जिन व्यक्तियों के हाथ में यह रेखा निर्दोष, गहरी एवं लम्बी होती है उनका जीवन भरपूर सफलताओं से भरा हुआ होता है और वह अपना जीवन राजाओं की तरह व्यतीत करते है।
  • यदि सूर्य रेखा व्यक्ति के हाथ में लम्बी, निर्दोष एवं गहरी हो तो जीवन भरपूर सफलताओं से भरा हुआ होता है और वह अपना जीवन राजाओं की तरह व्यतीत करता है।
  • यदि सूर्य रेखा मस्तिष्क रेखा से शुरू होकर अनामिका तक जाती है तो ऐसा व्यक्ति तेज दिमाग का स्वामी होता है। ऐसे व्यक्ति अपने आस-पास के लोगों के बीच बहुत जल्दी प्रसिद्धि पा लेता है।
  • यदि सूर्य रेखा जीवन रेखा से शुरू होकर अनामिक तक जाती है तो यह जीवन में अपर सफलता, ऐश्वर्य और प्रतिष्ठा प्रदान करती है। ऐसे व्यक्ति अपनी वाणी से प्रभावित करने वाले होते हैं और प्रसिद्ध लेखक के तौर पर स्थापित होते हैं।
  • यदि सूर्य रेखा विवाह रेखा की किसी शाखा या अंगुठे की तरफ जाए तो यह विवाह के बाद भाग्योदय के संकेत देता है।

 

प्रिये मित्रों अपनी कुंडली में सर्व दोषों के स्थाई निवारण हेतु हमसे संपर्क करें।
संपर्क सूत्र : kalkajyotish@gmail.com

 

आपको यह जानकारी कैसी लगी कृपया मैसेज कर हमें बताएं

ज्योतिष आचार्या
ममता वशिष्ट
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
कालका ज्योतिष अनुसन्धान संसथान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *