उपाए एवं टोटके भाग – ६ (Upaye Evam Totke Part – 6)

  • यदि शत्रु हानि पहुँचाने की कोशिश कर रहें हैं तो प्रतिदिन भैरव जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शत्रु द्वारा आपको हानि पहुँचाने के लिए किये गए प्रयास सफल नहीं होंगे।
  • यदि शनि ग्रह कमजोर हैं तो नियम पूर्वक तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • यदि सूर्य देवता को प्रसन्न करना हो तो सरसों के तेल का दीपक नियम पूर्वक जलाना चाहिए। इससे आपके घर पर हमेशा सूर्य देवता की कृपा बनी रहती हैं.
  • यदि किसी व्यक्ति के राहु और केतु दोनों ग्रहों की दशा खराब हो तो उसे प्रतिदिन मंदिर में जाकर अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • यदि घर में आर्थिक तंगी चल रही हो तो घर के देवालय में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। शीघ्र ही घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आ जायेगा।
  • यदि आप अपने पति की लंबी आयु चाहती हैं तो घर के मंदिर में महुए के तेल का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।
  • यदि गणेश जी के आगे नियम पूर्वक तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाया जाए तो गणेश भगवान जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।
  • यदि घर में या मंदिर में किसी भी देवी या देवता की पूजा करते समय फूल, अगरबत्ती, शुद्ध गाय के घी का या तिल के तेल का दीपक नियम पूर्वक जलाएं तो घर में सम्पन्नता आती है।
  • यदि कोर्ट केस को या मुकदमे को जीतने के लिए भगवान के आगे पांच मुखी दीपक जलायें।
  • यदि कार्तिक भगवान को प्रसन्न करना हो तो नियम पूर्वक पांच मुख वाला दीपक प्रज्वलित करना चाहिए।
  • यदि हनुमान जी की कृपा प्राप्त करनी हो तो तीन कोंनो वाला दीपक चमेली का तेल डालकर नाहुमान जी के समक्ष प्रज्वलित करें।
  • यदि सातमुखी दीपक रोजाना नियम पूर्वक लक्ष्मी जी के आगे जलाया जाये तो उनकी कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।
  • यदि जीवन के सभी कष्ट दूर करने हों तो भैरव देवता जी के आगे चार मुख वाला सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे भैरव देवता जातक पर सदैव प्रसन्न रहते हैं।
  • यदि धन प्राप्त करना हो तो सामान्य दीपक का प्रयोग लक्ष्मी जी की पूजा करने के लिए करना चाहिए।
  • यदि सोलह मुखी दीपक नियम पूर्वक विष्णु भगवान जी के समक्ष जलाया जाये तो वह जातक पर सदैव प्रसन्न रहते हैं।
  • यदि इष्ट सिद्धि तथा ज्ञान प्राप्त करना हो तो एक गहरा और गोल दीपक रोजाना प्रज्वलित करना चाहिए।
  • यदि बारह मुखी या आठ मुखी दीपक भगवन शिव जी के समक्ष रोजाना जलाया जाये तो वह जातक पर सदैव प्रसन्न रहते हैं।
  • यदि अपने शत्रुओं को या किसी भी विपत्ति को नष्ट करना हो तो मध्य से ऊपर की ओर उठे हुए दीपक का प्रयोग जलाने के लिए करना चाहिए।

 

प्रिये मित्रों अपनी कुंडली में सर्व दोषों के स्थाई निवारण हेतु हमसे संपर्क करें।
संपर्क सूत्र : kalkajyotish@gmail.com

 

आपको यह जानकारी कैसी लगी कृपया मैसेज कर हमें बताएं

ज्योतिष आचार्या
ममता वशिष्ट
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
कालका ज्योतिष अनुसन्धान संसथान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *